Important Links
डॉ० कलाम का पसंदीदा गीत (विविध) |
Author: रोहित कुमार 'हैप्पी'
'हम होंगे कामयाब' डॉ० कलाम का पसंदीदा गीत था। वे अक्सर संकट की घड़ियों में गुनगुनाया करते थे:
"होंगे कामयाब'
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब एक दिन।
हो-हो-हो पूरा है विश्वास, मन में है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन....."
जब कभी भी संकट की घड़ी आती तो डॉ० कलाम उपरोक्त गीत को गुनगुनाते पाए जाते। यह गीत गिरिजाकुमार माथुर का अनुदित 'अभियान गीत' है जो मूल रूप से एक अंग्रेजी गीत 'We Shall Overcome' का रूपांतर है।
-रोहित कुमार 'हैप्पी'