हिंदी समस्त आर्यावर्त की भाषा है। - शारदाचरण मित्र।
 
'स-सार' संसार (काव्य)     
Author:अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' | Ayodhya Singh Upadhyaya Hariaudh

है असार संसार नहीं।
यदि उसमें है सार नहीं तो सार नहीं है कहीं। 
जहाँ ज्योति है परम दिव्य, दिव्यता दिखाई वहीं; 
क्या जगमगा नहीं ए बातें तारक-चय ने कहीं? 
दिखलाकर अगाधता विभु की निधि-धारायें बहीं; 
कब न छटायें उसकी सब छिति तल पर छिटकी रहीं? 
दिव्य दृष्टि सामने आवरण-भीतें सब दिन ढहीं; 
अधिक क्या कहें, मुक्ति मुक्त मानव ने पाई यहीं।

-अयोध्याप्रसाद सिंह ‘हरिऔध’

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश