जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता। - देशरत्न डॉ. राजेन्द्रप्रसाद।
 
किस नदी का पानी सबसे अच्छा  (बाल-साहित्य )     
Author:अकबर बीरबल के किस्से

एक बार अकबर ने अपने दरबारियो से पूछा, "बताओ किस नदी का पानी सबसे अच्छा है?"

सभी दरबारियो ने एकमत हो उत्तर दिया, "गंगा का पानी सबसे अच्छा होता है।"

बीरबल बादशाह के प्रश्न का उत्तर न देकर मौन रहा। यह देख बादशाह अकबर ने सीधे सवाल किया, "बीरबल तुम चुप क्यों हो?"

बीरबल बोले, "बादशाह हुजूर! पानी सबसे अच्छा यमुना नदी का होता है।"

बीरबल का उत्तर सुनकर सभी दरबारी एक-दूसरे का मुँह देखने लगे। बादशाह को भी इस उत्तर से बड़ी हैरानी हुई, 
"तुमने किस आधार पर ऐसा कहा, जबकि तुम्हारे धर्मग्रंथो में गंगा नदी के पानी को सबसे शुद्ध व पवित्र माना गया है और तुम कह रहे हो कि यमुना का पानी सबसे अच्छा होता है।"

बीरबल ने कहा, "हुजूर! मैं भला पानी की तुलना अमृत के साथ कैसे कर सकता हूँ?  गंगा में पानी नहीं अमृत बहता है, इसीलिए मैंने कहा कि यमुना का पानी सबसे अच्छा है।" 

बादशाह और सभी दरबारी निरुत्तर हो गए। बीरबल की बात सबको माननी पड़ी।

[भारत-दर्शन संकलन] 

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश