भाषा का निर्माण सेक्रेटरियट में नहीं होता, भाषा गढ़ी जाती है जनता की जिह्वा पर। - रामवृक्ष बेनीपुरी।
 

दास्तान- ए- मोहब्बत (काव्य)

Author: कुँवर राज "कविराज"

हम उनकी गली से गुजरे,
उन्होंने हमें देखा, वो मुस्कुराने लगे|
फिर क्या था!
हम रोज उसी गली से जाने लगे,
उनके घर के आगे पीछे मंडराने लगे|
उनके किस्से,
दोस्तों को बढ़ा-चढ़ा कर सुनाने लगे|

इक बहाने से हमने पूछा इक पता, वो समझाने लगे|
हम समझते हुए भी
नासमझी दिखाने लगे|
ऐसा करते-करते
हम दूर रहते हुए भी पास आने लगे|
उनको देख कर कलियाँ खिलती,
उनके बिना फूल भी मुरझाने लगे|

हो गया इश्क
मज़े ख़ूब आने लगे|

हम उनकी गली से फिर गुजरे,
उन्होंनें हमें देखा तो फूल बरसाने लगे|
पर जब उनकी माँ ने हमें देखा, तो गमले भी साथ में आने लगे|

- कुँवर राज "कविराज"

  ई-मेल: rajkdmail@gmail.com

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश