Important Links
हिंदी की पहली कहानी (कथा-कहानी) |
Author: रोहित कुमार 'हैप्पी'
क्या आप जानते हैं कि हिंदी की पहली कहानी कौनसी थी? हिंदी में कहानी की यात्रा किस शताब्दी से आरंभ हुई?
हिंदी की पहली कहानी कौनसी है, यह आज भी चर्चा का विषय है। विभिन्न कहानियाँ 'पहली कहानी' होने की दावेदार रही हैं। आज भी इसपर चर्चा-परिचर्चा होती है। सयैद इंशाअल्लाह खाँ की 'रानी केतकी की कहानी', राजा शिवप्रसाद सितारे हिंद की लिखी 'राजा भोज का सपना' किशोरीलाल गोस्वामी की 'इंदुमती', माधवराव स्प्रे की 'एक टोकरी भर मिट्टी', आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 'ग्यारह वर्ष का समय' व बंग महिला की ''दुलाई वाली' अनेक कहानियाँ हैं जिन्हें अनेक विद्वानों ने अपना पक्ष रखते हुए हिंदी की सर्वप्रथम कहानी कहा है।
इस प्रश्न का उत्तर तो जटिल है परंतु हमारा प्रयास है कि इन सभी कहानियों को 'भारत-दर्शन' में प्रकाशित किया जाए। यहाँ इसी प्रयास का आरंभ करते हुए इन्हीं में से कुछ कहानियाँ प्रकाशित की हैं। पाठकों को रोचक व पठनीय लगेंगी, ऐसा हमारा विश्वास है।
Other articles in this series
रानी केतकी की कहानीराजा भोज का सपना
इन्दुमती
एक टोकरी-भर मिट्टी
दुलाईवाली
ग्यारह वर्ष का समय