पराधीनता की विजय से स्वाधीनता की पराजय सहस्रगुना अच्छी है। - अज्ञात।
 

याद  (काव्य)

Author: डॉ. अनुराग कुमार मिश्र

नदी के किनारे ढलती शाम के साये में
स्कूटर पर उनका कुछ सहम कर बैठना। 

कभी कानों से सटकर रुकने को कहना
कभी पीठ पर उंगलियों से कुछ लिखना। 

हवाओं के रुख पर वो जुल्फों का उड़ना
जूड़े में कसना औ फिर उनका खुलना। 

सब्जियों के खेतों पर मन का मचलना
कभी मुझे टोकना कभी खुद सम्हलना। 

बहुत याद आता है साथ उनका चलना
हाथ कन्धे पे रखकर चढ़ना - उतरना। 

डॉ. अनुराग कुमार मिश्र
ई-मेल : dranuragmishra3@gmail.com

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश