भाषा का निर्माण सेक्रेटरियट में नहीं होता, भाषा गढ़ी जाती है जनता की जिह्वा पर। - रामवृक्ष बेनीपुरी।
जड़ें (काव्य)  Click to print this content  
Author:ममता मिश्रा 

जड़ों में गढ़ के पड़े रहने से 
नवांकुर नहीं फूटते 
जैसे जागने पर स्वप्न नहीं टूटते 
वह तो टूटा करते हैं 
सोने से !

जड़ों को पकड़िए मगर 
ऊपर चढ़ने के लिए 
आगे बड़ने के लिए 
ना कि 
रुक कर सड़ने के लिए !!

जड़े सिखाती हैं 
समर्पण, धेर्य
पालन, प्रेम
और देती हैं पहचान 
जड़ आपकी संस्कृति,
आपकी गौरवान्वित सभ्यता,
अब चाहती है आपसे 
उसका भटका हुआ मान 
उसका बिसरा दिया 
स्वाभिमान !!!

- ममता मिश्रा 
  नीदरलैंड्स

*ममता मिश्रा नीदरलैंड्स की निवासी हैं और हिन्दी में भावपूर्ण रचनाएँ लिखती हैं। आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।

Previous Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश