हिंदुस्तान को छोड़कर दूसरे मध्य देशों में ऐसा कोई अन्य देश नहीं है, जहाँ कोई राष्ट्रभाषा नहीं हो। - सैयद अमीर अली मीर।
 
विश्व हिंदी सम्मान 2015 | 10वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, भोपाल  (विविध)     
Author:भारत-दर्शन संकलन

दसवें विश्व हिंदी सम्मेलन में  देश विदेश के हिंदी विद्वानों को विश्व हिंदी सम्मान  से अलंकृत किया गया। भारत में विश्व हिंदी सम्मेलनों में विद्वानों को सम्मानित करने की परम्परा रही है। नौवें सम्मेलन के अंत में यह निर्णय लिया गया कि दसवें सम्मेलन से इसे 'विश्व हिंदी सम्मान' के नाम से जाना जाएगा। यह सम्मान विदेश में रहने वाले विद्वानों को भी दिया जाता है। सम्मान में अंगवस्त्र, शॉल, प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह सम्मिलित हैं। सर्वप्रथम विदेश से आए विद्वानों को आमंत्रित किया गया। विद्वानों को भारत के गृह मंत्री राजनाथसिंह ने सम्मानित किया।

विदेश से आए विद्वानों में निम्नलिखित को 'विश्व हिंदी सम्मान' से विभूषित किया गया:

1 श्री अनूप भार्गव, संयुक्त राज्य अमरीका
2 श्रीमती स्नेह ठाकुर, कनाडा
3 डॉ. हाइंस वेर्नर वेसलर, जर्मनी
4 डॉ. अकीरा ताकाहाशी, जापान
5 प्रो. उषा देवी शुक्ल, द. अफ्रीका
6 सुश्री कमला रामलखन, त्रिननदाद एंड टोबैगो
7 डॉ. दैमन्तास वलनचूनास, लिथुआनिया
8 श्रीमती नीलम कुमारी, फिजी
9 डॉ. सार्ज वर्बेक, बेल्जियम
10 श्री अजामिल माताबदल, मॉरीशस
11 श्री गंगाधरसिह गुलशन सुखलाल, मॉरीशस
12 डॉ. इंदिरा गाज़िएवा, रूस
13 सुश्री दसनायक मुंदियंसेलागे इंद्रा कुमारी दसनायक, श्रीलंका
14 श्री मोहम्मद इस्माईल, सउदी अरब
15 श्री सुरजन परोही, सूरीनाम
16 श्री कैलाश नाथ बुधवार, यू. के.
17 श्रीमती उषा राजे सक्सेना, यू. के.
18 श्री हाशिम दुरागनी, ऑस्ट्रेलिया
19 इमरे बांगा, हंगरी 
20 डॉ. पी. जयरामन, संयुक्त राज्य अमरीका

सम्मानित हुए भारतीय विद्वानों में:

1 डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय
2 डॉ. प्रभातकुमार भट्टाचार्य
3 डॉ. एन. चंद्रशेखरन नायर
4 डॉ. मधु धवन
5 प्रो. माधुरी जगदीश छेड़ा
6 प्रो. अनन्तराम त्रिपाठी
7 कुमारी अहेम कामै
8 डॉ. परमानन्द पांचाल
9 डॉ. नागेश्वर सुन्दरम
10 प्रो. हरि राम मीणा
11 डॉ. व्यास मणि त्रिपाठी
12 डॉ. सुरेश कुमार गौतम
13 श्री आदित्य चौधरी
14 डॉ. के. के. अग्रवाल
15 श्री अन्नू कपूर
16 श्री अरविंद कुमार
17 श्री माता प्रसाद
18 श्री आनन्द मिश्र 'अभय'
19 श्री रामबहादुर राय
20 श्री रामदरश मिश्र

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश