क्या संसार में कहीं का भी आप एक दृष्टांत उद्धृत कर सकते हैं जहाँ बालकों की शिक्षा विदेशी भाषाओं द्वारा होती हो। - डॉ. श्यामसुंदर दास।
 
मनीष कुमार मिश्रा की दो ग़ज़लें  (काव्य)     
Author:मनीष कुमार मिश्रा

शरद की रातों में हरसिंगार झरता रहा
वो चुपचाप चांदनी पीकर महकता रहा।

चुनकर उसे कितनों ने गले का हार किया
ना जाने कितनी आहों से वह लिपटा रहा।

वो लड़की जिज्ञासा का उत्तम उदाहरण है
जिसके बारे में मुझसे हरकोई पूछता रहा।

रात में उस चांद ने मुझे अकेला न छोड़ा 
जब तक चल सका वो साथ चलता रहा।

रुकोगी नहीं ? यह मेरा आख़री सवाल था
भर निगाह देखा उसे जाते कि देखता रहा।

-डॉ मनीष कुमार मिश्रा 

                     #

इन बारिश की बूंदों ने कमाल कर दिया
उसे जी भर भिगोकर निहाल कर दिया।

नए शासक का नया निज़ाम अनोखा है
सब मारे जाएंगे अगर सवाल कर दिया।

ये बादलों की दिल्लगी अजीब है बहुत
पड़ा कहीं सूखा कहीं अकाल कर दिया।

क्या बुरा था कि जाते हुए हँसकर जाते
उन्होंने जाते हुए बड़ा मलाल कर दिया।

जितना सुलझाना चाहा उतना ही उलझे 
इश्क को ख़ुद जी का जंजाल कर दिया।

-डॉ मनीष कुमार मिश्रा 
ई-मेल : manishmuntazir@gmail.com

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश