हिंदी समस्त आर्यावर्त की भाषा है। - शारदाचरण मित्र।
 
भारत के प्रधानमंत्री को फीजी का सर्वोच्च सम्मान (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

भारत के प्रधानमंत्री को फीजी का सर्वोच्च सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी'

22 मई 2023 (न्यूज़ीलैंड): भारत के प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' को 22 मई 2023 को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए फीजी के सर्वोच्च पुरस्कार, 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें फीजी के प्रधानमंत्री 'सेतिवेनी रम्बूका' ने पापुआ न्यू गिनी में प्रदान किया।

फीजी के इस सर्वोच्च पुरस्कार से अलंकृत होने के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है, सदियों पुराने भारत-फीजी संबंधों का है।"

फीजी के अतिरिक्त पापुआ न्यू गिनी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में 21 मई को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। पापुआ न्यू गिनी की यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए भारतीय मान्यताओं का सम्मान करते हुए, उनके पाँव छुकर उनका स्वागत किया।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश