न्यूज़ीलैंड में तीज आयोजन (विविध) |
|
|
|
|
|
Author:भारत-दर्शन समाचार |
|
1 अगस्त 2022 (न्यूज़ीलैंड): न्यूज़ीलैंड की हरियाणा एसोसिएशन ने सप्ताहांत में ऑकलैंड में तीज का आयोजन किया। इस अवसर पर उच्चायोग के द्वितीय सचिव, 'दुर्गादास', ऑकलैंड में भारत के मानद कोंसल 'भाव ढिल्लो' और एसोसिएशन के 'सुनील कौशल' उपस्थित थे।
इस उत्सव में लगभग 270 लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, लोक नृत्य व हरियाणवी गायन हुआ।
लोक नृत्य पर पूरा हाल झूम उठा और बाद में हरियाणवी गानों पर उपस्थित दर्शकों ने भी खूब नृत्य किया। ऑकलैंड के अतिरिक्त अन्य नगरों में बसे हरियाणा के लोग इस उत्सव में आए हुए थे।
कुछ घंटो के लिए तो यहाँ पूरा माहौल हरियाणवी बन गया। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई।
न्यूज़ीलैंड में पिछ्ले कुछ वर्षों से हरियाणा से भी लोग यहाँ आकार बसे हैं। इससे पहले गुजरात और पंजाब के ही अधिक लोग यहाँ बसे हुए थे।
- रोहित कुमार 'हैप्पी' |
|
|
Previous Page
| Index Page
| Next Page
|
|
|