हिंदुस्तान को छोड़कर दूसरे मध्य देशों में ऐसा कोई अन्य देश नहीं है, जहाँ कोई राष्ट्रभाषा नहीं हो। - सैयद अमीर अली मीर।
 
वायटाकरे हिंदी स्कूल का वार्षिकोत्सव (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

22 सितम्बर 2019 (न्यूज़ीलैंड): शनिवार (22 सितम्बर) को हेंडर्सन में वायटाकरे हिंदी स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव आयोजित किया। वायटाकरे हिंदी स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें  सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, वाद्य-वादन व गायन सम्मिलित थे।  अनेक गणमान्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे जिनमें स्थानीय सांसद और मंत्री के अतिरिक्त ऑकलैंड  में भारत के मानद कौंसिल भाव ढिल्लो भी सम्मिलित हैं।

छोटे-छोटे बच्चों ने जब नृत्य किया तो दर्शकों ने कई बार तालियों से उनकी सराहना की।  बच्चों की 'प्यासा कौआ' कहानी की संगीतमय प्रस्तुति सचमुच प्रभावी रही, जिसका संगीतमय काव्यात्मक मंचन किया गया था।  

कार्यक्रम के साथ ही रात के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।  

[भारत-दर्शन समाचार ]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश