जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता। - देशरत्न डॉ. राजेन्द्रप्रसाद।
 

कौओं की कुल संख्या

 (बाल-साहित्य ) 
 
रचनाकार:

 अकबर बीरबल के किस्से

एक दिन अकबर अपने बीरबल के साथ अपने शाही बाग में घूम रहे थे। बाग में उडते कौओं को देख, कुछ सोचने के बाद बादशाह अकबर ने बीरबल से सवाल किया, “क्यों बीरबल, हमारे राज्य में कितने कौए होंगे?"

बीरबल ने कुछ देर अंगुलियों पर हिसाब लगाया और बोले,”हुज़ूर, हमारे राज्य में कुल मिलाकर 95,463 कौए हैं।”

"तुम इतना विश्वास से कैसे कह सकते हो?"

"हुज़ूर! आप खुद गिन लीजिए।" बीरबल ने उत्तर दिया।

अकबर को कुछ इसी प्रकार के जवाब का अंदेशा था। उन्होंने ने पूछा, ”बीरबल, यदि इससे कम हुए, तो?"

"...तो इसका मतलब है कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने दूसरे राज्यों में गये हैं।"

"और यदि ज्यादा हुए, तो?"

"...तो इसका मतलब यह है, हु़जूर कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने हमारे राज्य में आये हैं। बीरबल ने मुस्कुरा कर जवाब दिया।

बादशाह बीरबल की हाजिर जवाबी से खुश हो गए।

[अकबर-बीरबल के किस्से]

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश