हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। - कमलापति त्रिपाठी।
प्यारे बादल (बाल-साहित्य )    Print  
Author:त्रिलोक सिंह ठकुरेला
 

देखो, माँ! नभ में आ पहुँचे, 
ये घनघोर सुघड़ बादल। 
इन्हें देखकर इतराई, झूमी, 
हवा हुई कितनी चंचल॥ 

उड़े जा रहे आसमान में, 
बादल अपनी मस्ती में। 
पता नहीं ये उड़ते उड़ते
जायेंगे किस बस्ती में॥

मन करता है, नभ तक जाकर, 
इनको बाहों में भर लूँ। 
काश, साथ में उड़कर इनके
मैं अपने मन की कर लूँ॥ 

दूर दूर तक होकर आऊँ, 
चढ़कर बादल के रथ पर।  
झूम झूमकर खुशी मनाऊँ, 
इन्द्रधनुष वाले पथ पर॥ 

मैं भी देखूँ, कहाँ रीझकर, 
बरसेंगे बादल प्यारे। 
अहा, अचानक उत्सव होगा, 
हरषेंगे जब जन सारे॥ 

-त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Back
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें