अपनी सरलता के कारण हिंदी प्रवासी भाइयों की स्वत: राष्ट्रभाषा हो गई। - भवानीदयाल संन्यासी।
 
ज्ञान का पाठ  (काव्य)       
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी' | न्यूज़ीलैंड

डॉ० कलाम को समर्पित....


ज्ञान का पाठ उसने पढ़ाया हमें
ख्वाब भी लेना उसने सिखाया हमें

मन के आंगन में छाई जो काली घटा
गीत अभियान का गा सुनाया हमें

ख़ास होकर भी वो आदमी आम था
सादगी क्या है उसने बताया हमें

उसने गीता पढ़ी, और पढ़ी थी कुरां
धर्म इंसानियत का पढ़ाया हमें

जब तलक सांस है कर्म करते रहो
जाते-जाते भी रस्ता दिखाया हमें

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश