भाषा और राष्ट्र में बड़ा घनिष्ट संबंध है। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।
 
लेखक पर दोहे (काव्य)       
Author:प्रो. राजेश कुमार

लेखक का गुण एक ही करै भँडौती धाय।
पुरस्कार पै हो नज़र ग्रांट कहीं मिल जाय॥

तू लिख तारीफ़ मैं और करैं विपरीत।
लेखन ऐसे ही चलै गाल बजावन रीति॥

रोज़ चार कर काव्य सृजन एक व्यंग्य को खींच।
फ़ेसबुकवा पै छाप कै बड़ौ रचक बन लीज।।

कालजयी रचना करत गुणवत्ता पै ध्यान।
कागज़ काले कर बढ़ै तू पीछे छुट जान॥

चाहे लिखते श्रेष्ठ पर दूजन गुट का होज।
कूड़ा वा साबित करौ एड़ी चोटी ओज॥

लेखक बड़ बनना चहै दाढ़ी कुरता लेय।
यार कलब मैं बैठि कै धुआँधार करि देय॥

भाषा जानत है नहिं नहीं ध्यान में कथ्य।
लेखक इतने आ गये पाठक एक न रथ्य॥

अफ़सर बड़े रसूख के रचते भर भर काव्य।
हाथ बाँधि छापक खड़ा टेंडर पास कराव्य॥

-प्रो॰ राजेश कुमार

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश