जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता। - देशरत्न डॉ. राजेन्द्रप्रसाद।
 
शिक्षक दिवस | 5 सितंबर
   
 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत भर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।

गुरू का स्थान भारत में विशेष महत्व रखता आया है इसका अनुमान हम -

'गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मैः श्री गुरुवेः नमः।।'

यानि गुरू ही ब्रहमा है, गुरू ही विष्णु है और गुरु की महेश है। साक्षात प्रब्रहम स्वरूप ऐसे गुरू को नमस्कार।

कबीर जी ने भी विभिन्न दोहों में गुरू की महिमा का उल्लेख किया हैं। संबंधित उनका सर्वाधिक लोकप्रिय दोहा है--

"गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काको लागूं पायं।
बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय।।"

'शिक्षक-दिवस' पर डा जगदीश गांधी का आलेख, 'समाज के वास्तविक शिल्पकार होते हैं शिक्षक' पढ़ें।

अनेक देशों में  में शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। अमरीका में शिक्षक दिवस 2 मई को और चीन में यह 10 सितंबर को मनाया जाता है। यूनेस्को (UNESCO)ने इसे 5 अक्टूबर को 'विश्व शिक्षक दिवस' (World Teachers Day) को मान्यता दी है। न्यूज़ीलैंड में भी यूनेस्को द्वारा प्रस्तावित 'विश्व शिक्षक दिवस' हर वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

[भारत-दर्शन]

#

भारत में शिक्षक दिवस | प्रश्नोत्तरी (Teachers Day in India FAQ)

 

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश