यदि स्वदेशाभिमान सीखना है तो मछली से जो स्वदेश (पानी) के लिये तड़प तड़प कर जान दे देती है। - सुभाषचंद्र बसु।
 
न्यूज़ीलैंड के इतिहास में 18 मई
   
 

कोरोकी माहुता (Korokī Mahuta) स्मृति दिवस
[ जून 1909 - 18 मई 1966 ]

कोरोकी माहुता, पांचवें माओरी राजा थे, जिनका जन्म तिथि के बारे में मतभेद हैं। इनका जन्म 6 या 8 जून को 1908 या 1909 में हुआ। 18 मई 1966 को इनका निधन हो गया।

कोरोकी माहुता का 8 अक्टूबर 1933 को राज्याभिषेक हुआ। उसी दिन इनके पिता का अंतिम संस्कार भी था। कोरोकी के पिता ते राता (Te Rata) चौथे माओरी राजा थे। 1 अक्टूबर 1933 को चौथे माओरी राजा 'ते राता' का निधन हुआ था।

#
किसी महिला ने पहली बार माओरी संसद को संबोधित किया | 18 मई 1893

मेरी ते ताई मांगकाहिया
Meri Te Tai Mangakāhia
[ 1868–1920 ]

18 मई 1893 को मेरी ते ताई मांगकाहिया ने कोताहितांगा माओरी संसद (Kotahitanga Māori parliament) को संबोधित किया - ऐसा करने वाली वह पहली महिला थीं।

मेरी ते ताई मांगकाहिया एक प्रमुख माओरी महिला कार्यकर्ता थीं। सनद रहे, न्यूज़ीलैंड महिलाओं को मताधिकार देने वाला विश्व का पहला देश था। यहाँ 1893 में महिलाओं को यह अधिकार मिला लेकिन 1897 तक कोताहितांगा संसदीय चुनावों में वोट देने का अधिकार नहीं मिला था।

[प्रस्तुति : रोहित कुमार 'हैप्पी']

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश