करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली तला मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 में मध्य प्रदेश के इंदौर में मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सुश्री मंगेशकर भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के, राजीव गांधी सछ्वावना पुरस्कार समेत तमाम पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। लता मंगेशकर पाँच बहन भाई हैं जिनमें आशा भोंसले, ऊषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और हद्वयनाथ मंगेशकर सम्मिलित हैं। क्या आप जानते हैं? - लताजी ने छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी निभाने हेतु विवाह नहीं किया। - इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर ने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। - लताजी ने 1942 में एक मराठी फिल्म के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। - वे हिंदी सिनेमा में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर हैं। - वे बहुत सक्रिय हैं व स्वयं अपने ट्वीट करती हैं। - अभी भी पूरे दिन गाती हैं परंतु अब पहले की तरह तानपुरा लेकर रियाज नहीं करतीं। - लताजी खुद खाना बनाती हैं।
[भारत-दर्शन] |