1 जनवरी को हिंदी के चर्चित कवि, कथाकार, पत्रकार और फ़िल्मकार, 'उदय प्रकाश' का जन्म-दिवस होता है। आपने कहानी, कविता, निबंध, पटकथा विधाओं में सृजन किया है। आइए आज उन्हीं की कुछ रचनाओं का आनंद लें! #
दुआ हुमायूँ ने दुआ की थी अकबर बादशह बने अकबर ने दुआ की थी जहाँगीर बादशाह बने जहाँगीर ने दुआ की थी शाहजहां बादशाह बने बादशाह हमेशा बादशाह के लिए बादशाह बनने की दुआ करता है लालक़िले का बूढ़ा दरबान बताता है। [साभार: अबूतर-कबूतर, राधाकृष्ण प्रकाशन, १९८४] |