भारत, 28 जुलाई 2016: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में हिंदी आलोचक, 'नामवर सिंह' के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संस्कृति संवाद श्रृंखला का उद्घाटन किया गया।
![Namvar Singh – Safar 90 Sal Ka Book Namvar Singh – Safar 90 Sal Ka Book Relesed](../news_images/book-released-namvar-singh.jpg)
समारोह में भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रोच्चार एवं श्लोक पाठ के बीच नामवर सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं वागदेवी का एक प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी हिंदी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की पत्रिका 'बहुवचन' व एक अन्य पुस्तक, 'नामवर सिंह - सफ़र 90 साल का' का लोकार्पण भी किया गया।
[ भारत-दर्शन समाचार]
|