जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता। - देशरत्न डॉ. राजेन्द्रप्रसाद।

इक अनजाने देश में

 (काव्य) 
Print this  
रचनाकार:

 विजय कुमार सिंह | ऑस्ट्रेलिया

इक अनजाने देश में जब भी, मैं चुप हो रह जाता हूँ,
अपना मन उल्लास से भरने, देश तुझे ही गाता हूँ|
शुभ्र हिमालय सर हो मेरा,
सीना बन जाता विंध्याचल|
नीलगिरी घुटने बन जाते,
पैर तले तब नीला सागर|
दाएँ में कच्छ को भर लेता, बाएँ मिजो भर जाता हूँ,
अपना मन उल्लास से भरने,देश तुझे ही गाता हूँ|
श्वासों में तब तेरा समीरण,
धमनी में तेरा ही नद्जल|
आँखों में आकाश हो तेरा,
कानों में गाती फिर कोयल|
रोम मेरे पादप जाते, वन बन कर सज जाता हूँ,
अपना मन उल्लास से भरने, देश तुझे ही गाता हूँ|
स्मृति में मैं सब भर लेता,
तेरी थाती महिमा गौरव|
संत तपस्वी त्यागी ज्ञानी,
जिनसे जग में तेरा सौरभ|
मैं अपने मन श्रद्धा भरकर, हरपल शीश नवाता हूँ,
अपना मन उल्लास से भरने,देश तुझे ही गाता हूँ|

-विजय कुमार सिंह
 ऑस्ट्रेलिया

Back
 
Post Comment
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश