सबसे पुरानी वस्तु क्या है?
ईश्वर- क्योंकि वह संसार से पहले का है।
सबसे स्थाई वस्तु क्या है?
आशा- क्योंकि वह मानव के साथ उस समय भी रहती है जब मानव का सब कुछ खो जाता है।
सबसे सरल वस्तु क्या है?
सलाह- क्योंकि यह सभी को बिना पूछे, सोचे समझे दी जा सकती है।
सबसे तीव्र चलने वाली वस्तु क्या है?
विचार- क्योंकि वह बहुत कम समय में संसार के दूसरे सिरे तक पहुँच जाते है।
सबसे उत्तम वस्तु क्या है?
नेकी- क्योंकि बिना इसके कोई वस्तु अच्छी नहीं लगती।
-सुदेश शर्मा
ई-मेल : sudeshsharma.5jun@gmail.com