पेशे से अंकुर एक कैंसर स्पेशलिस्ट हैं व नेहा कई वर्षों से यूनाइटेड नेशंस के साथ जुड़ी हुई हैं। दोनों व्यावसायिक दृष्टि से भिन्न क्षेत्रों में हैं लेकिन एक चीज़ है जिसमें दोनों की समान रुचि है। और वह क्या है? 'हिन्दी साहित्य'! दोनों को हिन्दी साहित्य का पठन-पाठन अच्छा लगता है। इन दिनों दोनों 'हिन्दी' की सशक्त रचनाओं को वीडियो के माध्यम से जीवंत करने में लगे है।
कहानियां किसी भाषा, बोली या ज़ुबाँ की नहीं होती, कहानियां बस होती हैं, और वो सभी के लिए होती हैं। ये मानना है नेहा और अंकुर का जो 'रानी केतकी' नाम के एक यू ट्यूब चैनल (YouTube Channel) के ज़रिए हिंदुस्तानी कहानियों के खजाने में से कुछ बेशकीमती मोती सबके सामने लाना चाहते हैं। ये दोनों न सिर्फ जीवन के, बल्कि किस्से-कहानियों की दुनिया के भी साथी हैं। साहित्य की अनमोल धरोहर, कालजयी रचनाओं को चुन उन पर छोटी-छोटी फिल्में बनाने का एक प्रोजेक्ट दोनों ने मिल कर शुरू किया है।
इस प्रोजेक्ट में उपयोग की जाने वाली अनेक कहानियां 'भारत-दर्शन' में प्रकाशित हैं जिन्हें 'नेहा और अंकुर' अब वीडियो के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
नए लोगों से मिलने, कुछ नए किस्से, नई दास्तानें शुरू करने को ये हमेशा तत्पर हैं!
आप नेहा और अंकुर से sharmaneha1844@gmail.com या y.ankur25@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
भारत-दर्शन पर निम्नलिखित वीडियो उपलब्ध हैं:
- गिल्लू - महादेवी वर्मा की कहानी का वीडियो।
वीडियो सौजन्य: नेहा और अंकुर
- सौतन- प्रेमचंद की कहानी का वीडियो।
वाचन और वीडियो - नेहा और अंकुर।
- होली का उपहार - प्रेमचंद की कहानी का वीडियो।
वाचन और वीडियो - नेहा और अंकुर।