हिंदुस्तान को छोड़कर दूसरे मध्य देशों में ऐसा कोई अन्य देश नहीं है, जहाँ कोई राष्ट्रभाषा नहीं हो। - सैयद अमीर अली मीर।
धन्यवाद ! गलियो, चौराहो (काव्य)  Click to print this content  
Author:भारत भूषण

धन्यवाद !
गलियो, चौराहो।
हम अपने घर
लौट
चले हैं

कटते
अंग रंग
गंधों से
गड़े हुए
धरती में
आधे
खंभों की
गिनतियाँ घटाते
टूटी नसें
थकन से
बाँधे
धन्यवाद !
उल्लास उछाहो
हम अपने घर
लौट
चले हैं

घूँट लिए दिन चायघरों ने
कुचली
पहियों ने
संध्याएँ
परिचय में
बस
फली नमस्ते
जेब भर गईं
असफलताएँ
धन्यवाद !
मिलनातुर राहो
हम अपने घर
लौट
चले हैं

समारोह मेले
वरयात्रा
भीड भोज स्वागत
शहनाई
सभी जगह
पीछे चलती है
अर्थहीन
काली परछाईं
धन्यवाद !
उत्सवो, विवाहो
हम अपने घर
लौट
चले हैं

धन्यवाद !
गलियो, चौराहो

-भारत भूषण
[मेरे चुनिंदा गीत : भारत भूषण]

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश