![Online Press Conference Online Press Conference](../news_images/press-conference-hci.jpg)
1 जून 2020 (न्यूज़ीलैंड):भारतीय उच्चायोग, वेलिंगटन ने न्यूज़ीलैंड में फंसे भारतीय नागरिकों की घर वापसी के लिए वंदे भारत मिशन के अंतर्गत निम्नलिखित विशेष एयर इंडिया उड़ानों की घोषणा की है:
उड़ानें 7 जून, 17 जून, 20, 24 और 28 और 1 जुलाई को ऑकलैंड से प्रस्थान करेंगी। न्यूजीलैंड में फंसे हुए भारतीय यात्रियों को इन उड़ानों से दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलुरु, मुंबई, त्रिवेंद्रम और चेन्नई भजने का प्रबंध किया जा रहा है।
दिल्ली में उतरने के तुरंत बाद चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, बैंगलोर, त्रिवेंद्रम और चेन्नई के लिए घरेलू उड़ानों का प्रबंध किया जा रहा है।
भारतीय उच्चायोग के कार्यालय द्वारा उनके फेसबुक पेज पर थोड़ी देर पहले घोषणा की गई थी।
भारतीय उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने कुछ समय पूर्व न्यूज़ीलैंड के भारतीय मीडिया को एक ऑनलाइन सम्बोधन में न्यूजीलैंड में फंसे भारतीय नागरिकों की घर वापसी की विस्तृत जानकारी दी थी। अधिक जानकारी के लिए आप न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग, वेलिंगटन के फेसबुक पृष्ठ से जुड़ सकते हैं या उन्हें संपर्क कर सकते हैं।
[भारत-दर्शन समाचार] |