छायावादियों कवियों में महादेवी वर्मा विशिष्ट स्थान रखती हैं। महादेवी का जन्म 26 मार्च 1907 (होली के दिन) उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद ज़िले में हुआ। आपकी आरम्भिक शिक्षा इंदौर में हुई व घर पर उन्हें चित्रकला और संगीत कला की शिक्षा मिली। काव्य के अतिरिक्त हिंदी गद्य में महादेवी वर्मा की कहानियां भी अत्यंत लोकप्रिय हुई हैं।
1932 में आपने ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संस्कृत साहित्य में एम.ए. की।
महात्मा बुद्ध के जीवन-दर्शन से महादेवी अत्यधिक प्रभावित रहीं।
इलाहाबाद में प्रयाग महिला विद्यापीठ के विकास में महादेवी का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्रधानाचार्य के पद पर काम करने के अतिरिक्त आपने ‘चाँद' पत्रिका का संपादन भी किया।
विस्तृत जीवन-परिचय व रचनाएं पढ़ें |