देहात का विरला ही कोई मुसलमान प्रचलित उर्दू भाषा के दस प्रतिशत शब्दों को समझ पाता है। - साँवलिया बिहारीलाल वर्मा।
1 / 3
भारत-दर्शन पत्रिका पढ़ें
भारत-दर्शन पत्रिका पढ़ें

भारत-दर्शन : हिंदी कहानियाँ, कविताएं और साहित्य (Hindi Stories, Poetry & Literature)

न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित 'भारत-दर्शन' मे स्वागत है। यहाँ आप साहित्य संकलन और भारत-दर्शन द्वै-मासिक पत्रिका के अतिरिक्त हिंदी के अनेक संसाधनों से लाभान्वित हो सकते हैं।

हार्दिक आभार।

ताज़ा अंक / Latest Issue

भारत-दर्शन पत्रिका

(जुलाई-अगस्त 2026)

भारत-दर्शन का जुलाई-अगस्त 2026 अंक आपकी सेवा में सादर भेंट है।

इस अंक में हमने विविध साहित्य और सांस्कृतिक रंगों को प्रमुखता दी है। यह अंक पाठकों के लिए काव्य, कथा-कहानियाँ और ज्ञानवर्धक विविध रचनाओं का एक अनूठा गुलदस्ता प्रस्तुत करता है। इस अंक में हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित और समकालीन रचनाकारों की रचनाएँ शामिल हैं, जो जीवन के विविध पक्षों को उजागर करती हैं।

कथा-कहानियाँ खंड में सुब्रह्मण्य भारती की अर्जुन का संदेह, स्वदेश दीपक की तमाशा, तथा शिवानी की लाल हवेली जैसी उत्कृष्ट कहानियाँ प्रकाशित की गई हैं।

लघुकथाओं में सुनील शर्मा की लघुकथा 'नाला', टीकम चन्दर ढोडरिया की 'बूढ़ा बरगद', आनन्द मोहन अवस्थी की 'दो आदमी', सम्यक मिश्र की 'नारी सशक्तीकरण' पढ़ें।

काव्य खंड में कविताओं के अंतर्गत धर्मवीर भारती की उत्तर नहीं हूँ, मैथिलीशरण गुप्त की उत्तर प्रदेश के प्रति, श्रीकृष्ण सरल की कहो नहीं करके दिखलाओ, तथा केदारनाथ सिंह की कुछ सूत्र जो एक किसान बाप ने बेटे को दिए, कमला प्रसाद मिश्र की क्या मैं परदेसी हूँ ?, नरेंद्र शर्मा की ग्राम चित्र, अब्बास रज़ा अल्वी की छोटी सी बिगड़ी बात को, नागार्जुन की तेरे दरबार में क्या चलता है, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की दहशत, भगवतीचरण वर्मा की देखो, सोचो, समझो, सुदामा पांडेय धूमिल की धूमिल की अंतिम कविता,  भवानी प्रसाद मिश्र की प्राण रहते रचनाएँ पाठकों को पसंद आएंगी।

रैदास की साखियाँ, और निज़ाम फतेहपुरी के दोहे इस अंक को और समृद्ध करते हैं।

कविताओं के इसी क्रम में नील मणि की कविता 'अधूरी बातों की चुभन', अमलेन्दु अस्थाना की 'बॉस का बॉसनामा', तथा क्षेत्रपाल शर्मा के 'मुक्तक' भी सम्मिलित हैं। डॉ. सुमन सुरभि की देशभक्ति से परिपूर्ण कविता, 'अमर शहीदों को नमन' पठनीय है।

ग़ज़लों में आज़ादी के दीवानों की प्रिय, जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’ की चर्चित ग़ज़ल, 'शहीदों की चिताओं पर' तथा शमशेर बहादुर सिंह की ग़ज़ल 'मैं आपसे कहने को ही था' पढ़ें।

आनन्द विश्वास के हाइकु पढ़ें।

गीतों में गोपालदास ‘नीरज’ का गीत मुझे न करना याद, तुम्हारा आँगन गीला हो जायेगा, श्रवण राही की हिचकियाँ कह गईं... तथा रेखा राजवंशी का तेरे नाम सम्मिलित किया है। 

हास्य काव्य में इस बार काका हाथरसी की दो हास्य कविताएं पढ़ें।

पढ़िए, जगन्नाथ प्रसाद चौबे वनमाली का व्यंग्य 'जनता की सरकार'।

आलेखों में पं० बाल गंगाधर तिलक, पुरुषोत्तम दास टंडन तथा डॉ. मनुप्रताप की रचना विश्व शान्ति की शिक्षा: भगवान बुद्ध के सन्दर्भ में पढ़ें।

व्यंग्यचित्र (Cartoon)

आंदोलन

आंदोलन

दैनिक सामग्री एवं उत्सव (Daily Content & Festivals)

पौराणिक कथा / Mythology

मंगलवार व्रतकथा | Mangalwar Katha

ॠषिनगर में केशवदत्त ब्राह्मण अपनी पत्नी अंजलि के साथ रहता था। केशवदत्त के घर में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं थी। नगर में सभी केशवदत्त का सम्मान करते थे...

पूरी कहानी पढ़ें
मासिक उत्सव / Festivals

उत्सव सूची

इस माह के लिए कोई उत्सव सूची उपलब्ध नहीं है।

वीडियो एवं चित्र दीर्घा (Videos & Image Galleries)

हिंदी कवि व लेखक चित्र दीर्घा / Image Gallery

हिंदी कवि व लेखक

हिंदी कवि व लेखकों के चित्र - कबीर, रवीन्द्रनाथ टैगोर, सूरदास। इस चित्र-दीर्घा में हिंदी कवियों, लेखकों व साहित्यकारों क...

दीर्घा देखें (View Gallery)
वीडियो दीर्घा / Video Gallery

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा | भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा के दौरान हुए भव्य स्वागत और उनके आगमन का पूरा वीडियो देखें...

वीडियो देखें (Watch Video)

भारत-दर्शन में अपनी रचनाएँ साझा करें

क्या आप लेखक या कवि हैं? अपनी साहित्यिक रचनाएँ हमें भेजें और भारत-दर्शन पत्रिका का हिस्सा बनें।

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।