भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

काका हाथरसी की दो हास्य कविताएं

काका हाथरसी की दो हास्य कविताएं | Kaka Hathrasi - काका हाथरसी | Hindi Poetry by Kaka Hathrasi

चोटी के कवि
 
बोले माइक पकड़ कर, पापड़चंद ‘पराग’।
चोटी के कवि ले रहे, सम्मेलन में भाग॥
सम्मेलन में भाग, महाकवि गामा आए।
काका, चाचा, मामाश्री, पाजामा आए॥
हमने कहा, व्यर्थ जनता को क्यों बहकाते?
दाढ़ी वालों को भी, चोटी का बतलाते॥

 
दाढ़ी का सम्मान
 
ईर्ष्या करने लग गए, क्लीन शेव्ड इंसान।
फ़िल्म-जगत के बढ गया, दाढ़ी का सम्मान॥
दाढ़ी का सम्मान, देख दाढ़ी को डरती।
वही तारिका आज, मुहब्बत इससे करती॥
‘राजश्री’ ने काका कवि की, लज्जा रख ली।
अमरीकन दाढ़ी वाले से, शादी कर ली॥
 
-काका हाथरसी

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।