हिंदी कवि व लेखकों के चित्र - कबीर, रवीन्द्रनाथ टैगोर, सूरदास। इस चित्र- दीर्घा में हिंदी कवियों, लेखकों व साहित्यकारों के चित्र व छाया चित्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। यदि आपके पास ऐसे चित्र उपलब्ध हों तो कृपया भारत-दर्शन को भेजें।
प्रेमचंद के बाद हिंदी साहित्य में जिन लेखकों को सम्मान मिला उनमें यशपाल अग्रणी हैं। यशपाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए एक क्रांतिकारी के रूप में लड़ाई लड़ी। वे चंद्रशेखर आज़ाद, भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव के साथी रहे। यशपाल की कहानी दुख का अधिकार व परदा किसे याद न होगी!
सुभद्राकुमारी चौहान (Subhadra Kumari Chauhan)। सुभद्राकुमारी चौहान के जन्म-दिवस पर रोहित कुमार हैप्पी द्वारा बनाया हुआ चित्र।
मुंशी प्रेमचंद को यूं तो हिंदी का उपन्यास-सम्राठ कहा जाता है किंतु उन्हें कहानी-सम्राठ कह देना भी पूर्णतया उचित होगा। चित्र: रोहित कुमार 'हैप्पी'
महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' के जन्म-दिवस पर रोहित कुमार 'हैप्पी' द्वारा बनाया हुआ 'निराला' का चित्र।
हिंदी साहित्य को 'काबुलीवाला' जैसी अमरकृति देने वाले लेखक, कवि व चित्रकार गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर.