PM Modi conferred with Indonesia's highest award/honour

08 जुलाई 2026: भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्ण' (Bintang Adipurna) से सम्मानित किया। 

प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व और असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशियाई सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को भारत और इंडोनेशिया के नागरिकों तथा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने व अटूट सभ्यतागत संबंधों को समर्पित किया।

इस सम्मान समारोह के बाद, पीएम मोदी अपनी इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा संपन्न कर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के लिए रवाना हो गए, जहाँ हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति सुबियांतो ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाकर विदा किया।

(भारत-दर्शन)