मातारिकी और मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा का ऐतिहासिक संयोग: आशा, स्मृति और नई शुरुआत का समय
10 जुलाई 2026 (ऑकलैंड): न्यूज़ीलैंड में इन दिनों माओरी नववर्ष 'मातारिकी' (Matariki) बेहद उत्साह और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑकलैंड पहुंचे रहे हैं — यह करीब चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूज़ीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने न्यूज़ीलैंड का दौरा किया था।
तीन देशों की यात्रा का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा दरअसल 6 जुलाई 2026 से शुरू हुई एक बड़ी तीन-देशीय यात्रा का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं, और इसका मुख्य उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और गहरा करना है। न्यूज़ीलैंड सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार 10 जुलाई को ऑकलैंड पहुंचेगे और शनिवार 11 जुलाई को यहाँ से रवाना होंगे।
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूज़ीलैंड यात्रा है, और इसे दोनों देशों के रिश्तों को अगले स्तर तक ले जाने वाला बताया, खासकर अप्रैल 2026 में हस्ताक्षरित भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के मद्देनज़र।
[भारत-दर्शन समाचार]
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)