दिसंबर, 2017 (न्यूजीलैंड) भारतीय समुदाय विशेषत: नए प्रवासी भारतीय को एक फोन स्कैमर गिरोह द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
यह गिरोह विभिन्न सरकारी विभागों का नाम लेकर लोगों से उनकी निजी जानकारी लेकर उन्हें ठगता है। इस गिरोह में भारतीय भी सम्मिलित हैं, वे हिंदी भी बोलते हैं।
ऑकलैंड सिटी पुलिस का कहना है कि कई लोगों को फोन कॉल करके कहा जाता है कि उनके परिवार के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। कॉलर फिर परिवार के सदस्य की रिहाई के लिए एक राशि की मांग करता है। कुछ पीड़ितों को नकद की बजाय एक महत्वपूर्ण मात्रा में वाउचर खरीदने के लिए भी कहा गया।
ऑकलैंड सिटी पुलिस फाइनेंशियल क्राइम यूनिट की सार्जेंट ब्रिजेट डोेल का कहना है कि स्कैमर को अक्सर शिकार के बारे में व्यक्तिगत जानकारी होती है।
न्यूजीलैंड का कोई भी विभाग अपने नागरिकों से इस प्रकार की मांगें नहीं करता। यदि आपको इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध फोन आता है तो आप अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन या ऑकलैंड सिटी पुलिस फाइनेंशियल क्राइम यूनिट को (09) 302 6400 पर संपर्क करना चाहिए।
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)