धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया त्यागपत्र--प्रधानमंत्री मोदी को भेजी चिट्ठी
नयी दिल्ली: 25 जुलाई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया।
प्रधान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने त्यागपत्र की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है।
"जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।"
[भारत-दर्शन समाचार]
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)