रात के नौ बज चुके थे। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कम हो गई थी। बाज़ार का शोर भी सिमटने लगा था। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराने लगे थे।
शहर के एक कोने में अब भी एक दुकान खुली हुई थी और उस दुकान को बंद होने की कोई जल्दी नहीं थी।
दुकान के आस-पास हल्की-सी मीठी खुशबू फैली हुई थी।
तभी दुकान पर एक आदमी आता है और दुकानदार से कहता है, “भैया, एक चाय।”
उस आदमी ने अपने होंठों पर सिगरेट कैद कर रखी थी, जिस पर एक अनोखा नंबर छपा था। वह धीरे-धीरे उस सिगरेट को जलाकर खत्म कर रहा था।
दुकानदार फटाफट एक काँच के गिलास में चाय छानता है और उसके हाथ में थमा देता है।
दुकान के सामने एक अस्पताल था, जो चौबीसों घंटे मरीज़ों से भरा रहता था।
वह शख्स अस्पताल की ओर मुँह करके चाय पीने लगा। उसकी आँखें न जाने किसकी तलाश कर रही थीं। हर गुज़रते शख्स पर उसकी नज़र टिक जाती थी।
अचानक उस इलाके की बिजली कट गई।
दुकान के सामने एक वैन खड़ी थी। वैन की पिछली लाल बत्ती की रोशनी में दुकानदार को कुछ सूझा।
उसने देखा कि उसका ग्राहक वहाँ नहीं था। चाय का गिलास वहीं बाहर एक मेज़ पर रखा हुआ था।
वैन आगे बढ़ने लगी और दुकान पर से लाल साया हटने लगा।
तभी अचानक एक आवाज़ आती है—
“फ़ोन पे पर…..”
—युवराज टोप्पो
ई-मेल: z78185843@gmail.com
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)