"ठीक है मधु, कल से अपनी बेटी खुशबू को भेज देना काम पर ।" श्रीमती चोपड़ा ने कहा।

"नहीं नहीं मैडम, काम पर मैं आऊँगी, खुशबू नहीं।" मधु ने तिरछी निगाहों से चोपड़ा जी को देखते हुए कहा।

"ठीक है, तू आ जाना।" कहते हुए श्रीमती चोपड़ा अंदर चली गई और चोपड़ा जी बेबसी से हाथ मलते रह गए।

—बबिता किरण
ई-मेल : garg.babita4@gmail.com