6 फरवरी 2019 (भारत): सुप्रसिद्ध हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी का 6 फरवरी 2019 को निधन हो गया।

जैमिनी हरियाणवी का हिंदी मंच पर हरियाणवी भाषा को स्थापित करने में बहुत योगदान रहा है। उनकी बहुचर्चित रचना 'टी०वी० और बीवी' ने उनको एक नई पहचान दी थी।

हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी का जन्म हरियाणा में झज्जर ज़िले के बादली गांव में 5 सितंबर 1931 को हुआ था। आपका वास्तविक नाम देवकी नंदन जैमिनी था। प्रसिद्ध हास्य कवि अरुण जैमिनी हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी के पुत्र हैं।