वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।

प्रेम उत्सव

मुंशी प्रेमचंद की 135वीं जयंती पर आइडियल ड्रामा एंड एंटरटेनमेंट एकेडमी (आइडिया) 30 जुलाई से 8 अगस्त तक मुंबई में 'प्रेम उत्सव' का आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत प्रेमचंद की 135 कहानियों का मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 'आइडिया' के डायरेक्टर रंगकर्मी मुजीब खान प्रेमचंद की कहानियों के मंचन को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह निकट भविष्य में प्रेमचंद की 315 कहानियों का मंचन निरंतर 240 घंटे, यानी 10 दिन तक करेंगे।  'आइडिया' पिछले 10 साल से नाट्य प्रदर्शन की सीरिज़ 'आदाब, मैं प्रेमचंद हूं' चला रही है। यह सिलसिला प्रेमचंद की 125वीं जयंती पर 2005 में आरम्भ हुआ था।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।