वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।
ऑस्ट्रेलिया में रचनाएं आमंत्रित
हिन्दी समाज ऑव ऑस्ट्रेलिया अपनी वार्षिक पत्रिका, 'भारत भारती' हेतु रचनाएं आमंत्रित कर रहा है।

आप प्रकाश्नार्थ साहित्यिक सामग्री 30 मार्च 2016 तक भेज सकते हैं। आप लेख, कहानियाँ, चुटकले इत्यादि भेज सकते हैं।
पत्रिका का संभावित प्रकाशन जून 2016 में होगा।
रचनाएं चार पंक्तियों से 2 पृष्ठ तक के आकार की स्वीकार्य होंगी। इससे लंबी रचनाएं केवल गुणवत्ता के आधार पर संपादक द्वारा स्वीकार्य हो सकती हैं।
कृपया रचनाएं भेजते समय ध्यान रखें कि वे किसी कॉपीराइट व बौद्धिक अधिकारों का उल्लंघन न करती हों।
हिन्दी समाज ऑव ऑस्ट्रेलिया किसी प्रकार के कॉपीराइट के हर्जाने के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
आप अपनी रचनाएं, अपने छायाचित्र सहित निम्नलिखित ई-मेल पर 30 मार्च 2016 से पहले भेजें :
cm_rk@hindisamajwa.org
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)