राष्ट्रभाषा के बिना आजादी बेकार है। - अवनींद्रकुमार विद्यालंकार

नाटककार रेवती शरण शर्मा का निधन

भारत, 23 सितम्बर 2016: आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए  अनेक लोकप्रिय नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

एक अक्टूबर 1924 को जन्मे श्री शर्मा ने आल इंडिया रेडियो के लिए करीब 150 नाटक लिखे थे और दूरदर्शन के लिए 'फिर वही तलाश', 'अधिकार', 'और भी गम हैं ज़माने में ' तथा 'ग्रेट मराठा' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक भी लिखे थे।

उनके परिवार में दो बेटे हैं। श्री शर्मा की मशहूर लेखक कृष्णचंदर की बहन से शादी हुई थी।

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।