अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह नहीं रहे

12 जनवरी 2018 (भारत): प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह इलाहाबाद के फीनिक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित दूधनाथ सिंह को बुधवार रात हार्टअटैक हुआ था। गुरुवार सुबह से वे वेंटिलेटर पर थे जहां उन्होंने रात लगभग 12 बजे अंतिम सांस ली।

पिछले वर्ष अक्तूबर में दूधनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में दिखाया गया था। जांच में प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि होने पर वहीं उनका इलाज चला। 26 दिसम्बर को वे इलाहाबाद लाए गए। दो-तीन दिन के उपरांत फिर फीनिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया तब से उनका वहीं इलाज चल रहा था।

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।