किसने बटन हमारे कुतरे?
किसने स्याही को बिखराया?
कौन चट कर गया दुबक कर
घर-भर में अनाज बिखराया?
दोना खाली रखा रह गया
कौन ले गया उठा मिठाई?
दो टुकड़े तसवीर हो गई
किसने रस्सी काट बहाई?
कभी कुतर जाता है चप्पल
कभी कुतर जूता है जाता,
कभी खलीता पर बन आती
अनजाने पैसा गिर जाता
किसने जिल्द काट डाली है?
बिखर गए पोथी के पन्ने।
रोज़ टाँगता धो-धोकर मैं
कौन उठा ले जाता छन्ने?
कुतर-कुतर कर कागज़ सारे
रद्दी से घर को भर जाता।
कौन कबाड़ी है जो कूड़ा
दुनिया भर का घर भर जाता?
कौन रात भर गड़बड़ करता?
हमें नहीं देता है सोने,
खुर-खुर करता इधर-उधर है
ढूँढ़ा करता छिप-छिप कोने?
रोज़ रात-भर जगता रहता
खुर-खुर इधर-उधर है धाता
बच्चों उसका नाम बताओ
कौन शरारत यह कर जाता?
- सोहन लाल द्विवेदी
इस शृंखला की अन्य रचनाएँ (Other articles in this series)
- मिठाईवाली बात
- काश हम जंगल में रहते
- फूलों का गीत
- सरल पुकार
- दही-बड़ा
- हमारे अनोखे साथी
- बरखा बहार
- म्याऊँ-म्याऊँ
- मामी निशा | बाल-कविता
- बतूता का जूता
- साखियाँ
- हो हो होली
- पद
- पद
- दोहे
- छोटी-सी हमारी नदी
- हर देश में तू, हर भेष में तू
- बाबा आज देल छे आए
- नाच रहा जंगल में मोर | बाल कविता
- बन्दर मामा | बाल कविता
- माँ कह एक कहानी
- बारिश की मस्ती | बाल कविता
- एक तिनका
- मंजुल भटनागर की बाल-कविताएं | बाल कविता
- गिलहरी
- बादल और बारिश | बाल कविता
- भैया-बहना | बाल कविता
- बंदर
- हमसे सब कहते
- मोर
- गुरु और चेला
- चिन्टू जी
- रेल | बाल कविता
- गिलहरी का घर | बाल कविता
- खिलौनेवाला
- हम दीवानों की क्या हस्ती
- चाँद का कुरता
- फूलों जैसे उठो खाट से | बाल गीत
- काम हमारे बड़े-बड़े
- मीठी वाणी | बाल कविता
- बुरा न बोलो बोल रे
- पीछे मुड़ कर कभी न देखो | बालगीत
- प्रयास करो, प्रयास करो
- मामा आए, मामा आए | शिशु कविता
- सर्दी का सूरज
- उड़ान
- बारह महीने
- दादी | बाल-कविता
- पानी की बर्बादी
- हम होंगे सबमें पास
- चिड़िया की हेल्थ
- मैं भी पढ़ने जाऊँगा
- हरी सब्जियॉं
- गर मैं रहता सागर नीचे
- मेंढकी का ज़ुकाम
- राजा-रानी
- हाथ उठा नाची तरकारी
- तितली
- मीठा झगड़ा
- वचनामृत
- कौन
- चिड़िया का गीत
- कहो मत, करो
- नकली और असली
- सबसे बढ़कर
- ऐसे सूरज आता है
- जामुन
- दो बाल कविताएं
- माँ मारेंगी !
- हमारा वतन दिल से प्यारा वतन
- नानी कहती एक कहानी
- प्रीता व्यास की दो बाल ग़ज़लें
- नवयुग के प्रणेता
- चार बाल गीत
- मोटा लाला
- हाथी चल्लम-चल्लम
- हमको फिर छुट्टी
- तितली
- मिठाईवाली बात
- चाँद की सैर
- गर्मी की छुट्टियाँ
- राजदुलारे सो जा | लोरी
- यदि चूहे दहाड़ सकते
- काला कौआ
- करें सियार, हुआ हुआ
- कल के सपने
- मुन्ने के साथी
- कौन भला | बाल कविता
- बाल-कविता संकलन