आया चातुर्मास, मेघ नभ छाये,
गरजत, बरसत परम सुहाये।
बादल देख, मोर सब नाचे,
घुमड़-घुमड़ कर गर्जन लागे।

बिनुरी चमके, रुकै न बदरा,
बरबहिं जलद, भूमि के निअरा। 
बुँदों का आघात धरा सहती है,
फिर सौंधी सी महक उठती है।

किनारे तोड़, क्षुद्र नदी बहती है,
फिर सिमट-सिमट जल, ललैय भरती है।
धरा, हरी घास से परिपूर्ण हो गई,
पगडंडी, मेढ़ सब विलुप्त हो गई। 

चहुँ दिश, दादुर धुनि गूँजने लगी है,
बिटपों में पल्लव और कलियाँ फूटने लगी हैं।
अन्न सम्पन्न महि, सुशोभित हो गई,
घने तिमिर में, तिमरी से तिमिरारि हो गई।

महावृष्टि से खेतों की क्यारी फूट चली,
कृषकों की टोली, निराई को निकल पड़ी। 
नाना प्रकार के जीव-जंतु वातावरण में छा गये,
कर्णप्रिय मधुरध्वनि से, मुग्ध मन को भा गये।

चौमासे का आनन्द तो, खुली महि में आता है,
मिल जाये जो साथ सजनी का, हर वृष्टि में सावन सुहाता है। 

— राम कृष्ण त्रिपाठी
ई-मेल : ramktripathi4@gmail.com