देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

छोटी कविताएं

इस पृष्ठ पर रोहित कुमार हैप्पी की छोटी कविताएं संकलित की गयी हैं। 

कवि 

तुम्हारी कलम में
वो 'पीर' नहीं। 
तुमने शब्द गढ़े,
जीये नहीं। 
तुम कवि तो हुए
कबीर नहीं! 

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

स्पष्टीकरण 

हाँ, मैंने कहा था--
अच्छे दिन आएँगे। 
कब कहा था, लेकिन --
तुम्हारे? 

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

खोजिए

भीड़ है
शब्द हैं,
नगाड़े हैं।
लेकिन, गुम है--
इंसान, ओज और ताल।

खोजिए, मिल जाएं शायद--
भीड़ में इंसान
शब्दों में ओज
और
नगाड़ों में ताल। 

-रोहित कुमार 'हैप्पी'

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।