देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

आज के दोहे

रचनाकार: रोहित कुमार 'हैप्पी' (न्यूज़ीलैंड)
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

हमने चुप्पी तान ली, नहीं करेंगे जंग ।
फिर भी दुनिया ना हटे, करती रहती तंग ।। 

तेरे मेरे रास्ते,  हैं बिल्कुल ही भिन्न ।
तू ‘जी-जी' करता रहे, मुझको इस से घिन्न ।।

हम को समझ न आ सके, इक-दूजे की बात ।
तुम व्यापारी हो भले,  मैं लेखक की जात ।।

ऑंखें अपनी मींच ले, मुँह से बोल न बोल ।
रिश्तों का अब तो यहाँ, यही बचा है मोल ।।

मैं तो मरजी जो करूँ, तुझे नहीं अधिकार ।
मुँह पर ताला डाल ले, बचा रहेगा प्यार ।।

‘रोहित' इस संसार में, किसको किससे प्रेम ।
हर कोई अब खेलता, अपनी-अपनी ‘गेम' ।।


- रोहित कुमार ‘हैप्पी'
  दिसंबर, २०१७

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।