देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

होली व फाग के दोहे

रचनाकार: रोहित कुमार 'हैप्पी' (न्यूज़ीलैंड)
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

भर दीजे गर हो सके, जीवन अंदर रंग।
वरना तो बेकार है, होली का हुड़दंग॥

#

सबको कर काहे रहे, तुम होली में तंग।
घोट-घोट के पी रहे, देखो कैसे भंग ॥

#

मिलकर सब करने लगे, होली पर हुड़दंग।
कोई फगुआ गा रहा, कोई घोटे भंग॥

#

अभी तलक छोड़ी नहीं, दिल से उसने जंग।
यूं होली को आ गया, मुख पर मलने रंग ॥

#

अपना गुस्सा छोड़िए, आओ खेलें संग ।
देखो अंबर में उड़े, हैं होली के रंग ॥

#

बिन तेरे लगता हमें, जीवन ये बेरंग।
चाहे पिचकारी चले, चाहे उड़ते रंग ॥

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।