देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
जिद्दी मक्खी
कितनी जिद्दी हो तुम मक्खी
अभी उड़ाती फिर आ जाती!
हां मैं भी करती हूं लेकिन
मां मनाती झट मन जाती।
मां तेरी समझाती होगी
जॆसे मां मेरी समझाती ।
जो बच्चे होते हॆं जिद्दी
उनको अक्ल कभी ना आती।
अगर स्कूल तुम जाती होती
तुम भी समझदार बन जाती।
अच्छी-अच्छी बातें कितनी
टीचर जी तुमको समझाती!
-दिविक रमेश
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)