देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

जीवन और संसार पर दोहे

रचनाकार: रोहित कुमार 'हैप्पी' (न्यूज़ीलैंड)
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

आँखों से बहने लगी, गंगा-जमुना साथ ।
माँ ने पूछा हाल जो, सर पर रख कर हाथ ।।

जिस्मों में तो जां नहीं, न चेहरों पर रंग ।
देख जवानी आज की, हुआ बुढ़ापा दंग ।।

जीवन को समझा नहीं, ‘रोहित' यह संसार ।
यह जीवन तो मौत ने, हमको दिया उधार ।।

जीवन में करने लगे, ‘रोहित' सभी दुकान ।
मोल-भाव में खो गया, हर इक का ईमान ।।

राँझा तो राँझा नहीं, मिले कहाँ से हीर ।
अब दिल में बसती नहीं, मीरा वाली पीर ।।

तेरा-मेरा कर रहा, ‘रोहित' यह संसार ।
चार दिनों की जिंदगी, आठ दिनों का बैर ।।

- रोहित कुमार ‘हैप्पी'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।