कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

पाँच क्षणिकाएँ

अर्थी के
अर्थ को
अगर मानव समझता
तो कदाचित्
अर्थ का
सामर्थ्य समझता।

#

एक मुट्ठी में आज है
एक मुट्ठी में कल
कौन-सी मुट्ठी खोलूँ
तू सोचकर बता।

#

आदमी की कमर को
सड़क मत समझो।

#

पाँव के नीच से
निकाल गई
एक छोटी-सी कीड़ी,
बड़ी-सी बात कहकर
कि
मारने वाले से
बचाने वाला बड़ा होता है।

#

धर्म का संकट
संकट का धर्म
ऐसा धर्म
मुझे नहीं चाहिए।

- नवल बीकानेरी
[कागज का घर]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।