देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

मेरी औक़ात का...

रचनाकार: ज्ञानप्रकाश विवेक | Gyanprakash Vivek
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

मेरी औक़ात का ऐ दोस्त शगूफ़ा न बना
कृष्ण बनता है तो बन, मुझको सुदामा न बना

ये हवाएँ कभी पत्थर भी उठा लेती हैं
अपना शीशे का मकाँ इतना भी अच्छा न बना

देख ! टूटे हुए तारे से मुहब्बत मत कर
और गिरती हुई दीवार को अपना न बना

कोई पक्षी मेरे आँगन में न उतरे दिनभर
मेरे भगवान ! मुझे इतना अकेला न बना

अपने ज़ख़्मों की नुमाइश तुझे करनी है तो कर
इल्तिजा है कि मेरे दुख का तमाशा न बना

- ज्ञानप्रकाश विवेक

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।